उत्तर प्रदेशराज्य

आशुतोष टंडन हैट्रिक की ओर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ की सभी नौ विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। लखनऊ की दो सीटों पर दो केंद्रीय मंत्रियों की भी प्रतिष्ठा जुड़ी है। इसमें शहरी सीट से राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री हैं और लखनऊ के सांसद भी। जबकि मोहनलालगंज सीट से केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर सांसद हैं। ऐसे में 2024 का चुनाव विधानसभा चुनाव को बल देने का काम करेगा। मलिहाबाद सीट से कौशल किशोर की पत्नी जया देवी चुनाव मैदान में हैं जो 2017 में भी भाजपा से विजयी हुई थी। जबकि मोहनलालगंज सीट से कौशल किशोर के साले अमरेश कुमार मैदान में हैं।

 लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं।
  • सुलतानपुर : जिले की पांच विधानसभा सीटों में से दो पर कड़ा मुकाबला भाजपा और सपा के बीच चल रहा है, जबकि तीन सीटों पर भाजपा आगे है। इसमें एक सीट पर वह निर्णायक बढ़त हासिल कर चुकी है।
  • सुलतानपुर और इसौली सीट पर कभी सपा तो कभी भाजपा आगे हो रही। कादीपुर सुरक्षित सीट पर भाजपा जीत की ओर बढ़ चुकी है जबकि सदर, लम्भुआ सीट पर आगे है। सभी सीटों पर मुकाबले में सपा है। बसपा तीसरे पायदान पर जबकि कांग्रेस की जमानत बचने के आसार नहीं दिख रहे।
  • सुलतानपुर : इसौली विधानसभा से सपा प्रत्याशी ताहिर खां 334 मत से आगे। सुल्तानपुर विधानसभा से सपा से अनूप संडा 1897 मत आगे। जयसिंहपुर सदर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय 7133 मत से आगे। लंभुआ विधानसभा से सीताराम वर्मा बीजेपी 3872 मत से आगे। कादीपुर विधानसभा से राजेश गौतम बीजेपी 20191 मत से आगे। 
  • गोंडा : मेहनाैन में भाजपा प्रत्याशी विनय द्विवेदी 55362 मत पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी नंदिता शुक्ला 45610 पाकर पीछे हैं। दसवें चक्र की मतगणना में सदर विधानसभा से बीजेपी के प्रतीक भूषण सिंह 31946 मत पाकर आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी सूरज सिंह 26990 मत पाकर पीछे चल रहे हैं। दसवें चक्र में कटरा बाजार में भाजपा प्रत्याशी बावन सिंह 33501 मत से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी बैजनाथ दूबे 31817 मत से पीछे चल रहे हैं। आठवें चक्र में कर्नलगंज में भाजपा प्रत्याशी अजय कुमार सिंह 27988 मत पाकर आगे हैं। जबकि योगेश प्रताप सिंह 25809 मत पाकर पीछे हैं। 11वें राउंड में तरबगंज में भाजपा प्रत्याशी प्रेम नरायन पांडेय 48933 मत पाकर आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी रामभजन चौबे 22228 मत पाकर पीछे चल रहे हैं। दसवें राउंड में मनकापुर में भाजपा प्रत्याशी रमापति शास्त्री 39927 मत पाकर आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी रमेश गौतम 22362 मत पाकर पीछे चल रहे हैं। आठवें राउंड गौरा से भाजपा प्रत्याशी प्रभात वर्मा 20350 मत पाकर आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामप्रताप सिंह 16443 मत पाकर पीछे चल रहे हैं।
  • बहराइच : 285 महसी विधानसभा से 22वें राउंड में भाजपा के सुरेश्वर सिंह सपा के कृष्ण कुमार ओझा से 37756 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा को 97498 मत मिले। जबकि सपा को 59769 मत मिले।
  • बलरामपुर : तुलसीपुर में 12 चक्र की मतगणना पूरी होने तक भाजपा के कैलाशनाथ शुक्ल 32787 मत पाकर सपा के अब्दुल मशहूद खां से 15102 वोट से आगे हैं। सपा को 17685 मत मिले हैं। आठ चक्र की मतगणना पूरी होने तक भाजपा के पल्टूराम 27003 मत पाकर सपा के जगराम पासवान से 6558 मतों से आगे हैं। जगराम को 20444 मत मिले हैं।

Related Articles

Back to top button