उत्तर प्रदेशराज्य
गृहमंत्री अमित शाह से मिले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
स्वतंत्रदेश ,लखनऊभाजपा संगठन व योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच गुरुवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।

ब्रजेश पाठक ने मुलाकात के बाद इंटरनेट मीडिया एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा…”करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, हमारे पथ प्रदर्शक देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से आज दिल्ली में स्नेहिल भेंटकर प्रदेश की समृद्धि एवं विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर कुशल मार्गदर्शन प्राप्त किया। अपना बहुमूल्य समय एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आपका हृदय की अनंत गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं।”