उत्तर प्रदेशराज्य

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :दबंगों ने अपहरण कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को बोरी में भरकर दूसरे गांव निवासी एक व्यक्ति के घर के बाहर फेंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। पीड़िता के मां ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने घटनास्थल का जायजा भी लिया।

           15 वर्षीय किशोरी के पिता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।

क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी के पिता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। मां के साथ रहने वाली किशोरी का रविवार देर शाम घर के बाहर से तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। युवकों ने सूनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर युवक उसे बोरी में भरकर दूसरे गांव निवासी युवक के बरामदे में फेंककर भाग निकले। काफी देर बाद जब परिवारजन ने किशोरी को घर में नहीं देखा तो उसकी तलाश शुरू की गई।

ग्रामीणों संग काफी खोजबीन के बाद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवारजन को अनहोनी की आशंका हुई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। रविवार को एक ग्रामीण के घर के बाहर लावारिश अवस्था में बोरी पड़ी नजर आई। एकत्रित ग्रामीणों ने बोरी को खोला तो उसमें अचेतावस्था में किशोरी को पाया। सूचना पर परिवारजन भी पहुंच गए। मामले में पीड़िता की मां ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। कोतवाल ने बताया कि मामले में लोधनपुरवा निवासी ओम प्रकाश, मनोज वर्मा व राकेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button