उत्तर प्रदेशराज्य

सरयू नदी में एक ही परिवार के 12 लोग डूबे

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। गुप्तार घाट पर सरयू नदी में नहाने के दौरान 12 लोग डूब गए। जिनमें से 6 लोगों का रेसक्यू किया जा चुका है तो वहीं 6 की तलाश अभी भी जारी है। आगरा के सिंकदराबाद से अयोध्या आया एक परिवार शुक्रवार को सरयू नदी के गुप्तार घाट पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय अचानक 12 लोग डूब गए। इसमें से 4 लोगों को गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया जबकि 8 की तलाश जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी ने भी इस घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।

         अयोध्या में सरयू नदी में हुए हादसे के बाद लोगों को तलाशने में जुटे गोताखोर।

बताया जा रहा है कि स्नान करने वालों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाया गया। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जानकारी मिलते ही डीएम अनुज कुमार झा व एसएसपी मौके पर पहुंचे। राहत व बचाव कार्य चल रहा है।

सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

अयोध्या के गुप्तार घाट पर 12 लोगों के डूबने की घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिये हैं। लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button