उत्तर प्रदेशराज्य

प्रयागराज से रीता बहुगुणा को कैबिनेट में जगह

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में होने वाला यह पहला कैबिनेट विस्तार होगा। केंद्र में होने वाले इस कैबिनेट विस्तार में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज संसदीय सीट से सांसद रीता बहुगुणा जोशी को भी जगह मिल सकती है। वह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा और कमला बहुगुणा की बेटी हैं, जो पूर्व सांसद भी थे।

                  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं।

भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी 1995 में इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की मेयर बनीं और राजनीतिक सफर शुरू किया। वह 2007 से 2012 तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा थी। 20 अक्टूबर 2016 को भाजपा में शामिल हुईं। पार्टी छोड़ने से पहले 24 साल तक कांग्रेस में रहीं। उन्होंने दो बार लोकसभा चुनाव में चुनाव लड़ा लेकिन दोनों बार हार गई। 2012 के विधानसभा चुनावों में, उन्हें लखनऊ छावनी के लिए विधान सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था।

रीता बहुगुणा जोशी 2017 में लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ीं और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को हराकर विधानसभा में पहुंची। यूपी कैबिनेट में कल्याण, परिवार और बाल कल्याण मंत्री व पर्यटन मंत्री के रूप में शामिल हुईं। वर्तमान में प्रयागराज संसदीय सीट से सांसद हैं। 2014 में लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ीं लेकिन हार का सामना करना पड़ा। 2009 में यूपी की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी करने के लिए मुरादाबाद जेल भेजा गया था।

Related Articles

Back to top button