उत्तर प्रदेशराज्य

फिदायीन हमले की 16वीं बरसी आज

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ : सोमवार को रामजन्मभूमि पर फिदायीन हमले की 16वीं बरसी है। इसके देखते हुए अयोध्या धाम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। एसपी के निर्देश पर सुबह से ही शहर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया है।बता दें कि आज ही के दिन पांच जुलाई वर्ष 2005 को आतंकवादियों ने रमलला पर फिदायीन हमले को अंजाम दिया था। उक्त हमले में पांच आतंकी मारे गए थे।

मंगलवार को रामजन्मभूमि पर फिदायीन हमले की 16वीं बरसी है। इसके देखते हुए अयोध्या धाम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

इस हमले में तीन स्थानीय लोग भी हताहत हो गए थे। षडयंत्रकारी तीन आतंकवादियों को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, एक संदिग्ध आतंकी साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया था। अयोध्या शहर के लगभग हर चौराहे पर पुलिस मुस्तैद दिख रही है। किसी भी वाहन को चेक किए बिना जाने नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की साइकिल पर सवार लोगों की भी अच्छी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button