उत्तर प्रदेशराज्य

जाति प्रमाण पत्र की मांग पर विपक्ष का बवाल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निपथ योजनापर विपक्ष लगातार हमला कर रहा है। आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए भाजपा के मीडिया प्रमुख अमित मालवीय ने पलटवार किया है। मालवीय का कहना है कि सेना में भर्ती होने के लिए पहले भी उम्‍मीदवारों को जाति और धर्म प्रमाण पत्र देना होता था। सेना की रेजीमेंट प्रणाली अंग्रेजों के जमाने से ही अस्तित्व में है। मोदी सरकार ने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना के लिए जाति और धर्म प्रमाण पत्र मांगे जाने के बवाल को आधारहीन बताया है।

 विपक्ष के आरोपों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूरी तरह से विपक्ष की गंदी राजनीति का हिस्‍सा करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि यह पूरी तरह से अफवाह है। जो व्यवस्था पहले थी, आजादी के पहले से चली आ रही पुरानी व्यवस्था वही चल रही है। सेना में भर्ती प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुरानी व्यवस्था को जारी रखा जा रहा है।

संजय सिंह ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्‍होंने मोदी सरकार पर अग्निपथ योजना में भर्ती होने के इच्‍छुक उम्‍मीवारों से जाति पूछे जाने पर सवाल उठाए। उन्‍होंने ट्वीट में मोदी सरकार के लिए काफी कड़े शब्‍दों का प्रयोग किया।

Related Articles

Back to top button