उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस आयुक्त ने ‘नमस्ते लखनऊ’ अभियान का लिया जायजा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:राजधानी पुलिस ने शनिवार को फिर से नमस्ते लखनऊ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा ने जनेश्वर मिश्र पार्क में भ्रमण किया और लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय के निर्देश पर यह अभियान दोबारा शुरू किया गया है। कोरोना का कारण नमस्ते लखनऊ योजना थम गई थी।

लखनऊ पुलिस ने शनिवार को लॉकडाउन के बाद फिर से नमस्ते लखनऊ अभियान का शुभारंभ किया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत लोहिया पार्क, रिवर फ्रंट, मिनी स्टेडियम विजयंत खंड, मल्हौर एल्डिको रोड, रेस कोर्स तोपखाना, दिलकुशा कोठी, कालिंदी पार्क वृंदावन, दीन दयाल पार्क कल्ली पश्चिम, जोनल पार्क आशियाना और एनबीआरआइ पार्क से शुरू किया गया था। अब दोबारा इसको शुरू किया जा रहा है। शनिवार सुबह करीब छह बजे से पांचों जोन के पुलिस अधिकारी अपने अपने इलाके के पार्कों में गए और लोगों से खुलकर बातचीत की। पुलिस के इस अभियान की महिलाओं ने सराहना की है। इससे चेन लूट की घटनाओं पर भी नकेल कसी जा सकेगी।

ऐसे शुरू हुआ था अभियान

मार्च 2020 में पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर गाजे-बाजे के साथ अभियान की शुरुआत की थी। इसके लिए 20 वाहनों में पुलिस टीम रवाना की गई थी, जो सुबह शाम पार्कों के बाहर भ्रमणशील थी। दो शिफ्ट में 10-10 वाहन लगाए गए थे। वाहनों में एक रजिस्टर रखा गया है, जसपर लोगों की समस्याएं दर्ज की जाएंगी। हर गाड़ी में पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button