उत्तर प्रदेशराज्य

कल्याण सिंह की हालत में थोड़ा सुधार

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत में आंशिक सुधार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को शनिवार देर रात लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत गंभीर होने के बाद रविवार को शाम संजय गांधी पीजीआइ में शिफ्ट किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर वार्ता कर उनकी बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य का हालचाल लिया।

संजय गांधी पीजीआइ में रविवार शाम को भर्ती कराए गए कल्याण सिंह का इलाज संस्थान के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन की देखरेख में उनकी टीम कर रही है। सोमवार को कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हुआ है। अब वह थोड़ा बहुत बोल ले रहे हैं। शनिवार देर रात भर्ती होने के बाद से रविवार रात तक वह कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह को फोन किया। पीएम मोदी ने कल्याण सिंह का हालचाल जाना। पीएम ने एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह से कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को स्थिति गंभीर होने के बाद रविवार की शाम संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआइ) में भर्ती करा दिया गया है। पांच विभागाध्यक्षों की निगरानी में उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन (सीसीएम) में रखा गया है। एसजीपीजीआइ के निदेशक प्रो. डा. आरके धीमन ने बताया कि कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर है। उन्हें सीसीएम में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button