उत्तर प्रदेशराज्य

दूसरी बार लेंगे गोवा के सीएम की शपथ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:भाजपा नेता प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। थोड़ी देर में वो सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह तालेइगाओ में स्थित डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कई बड़े नेता पहुंच भी चुके हैं।

भाजपा नेता प्रमोद सावंत आज लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचे।

– मनोनीत सीएम प्रमोद सावंत श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचे। इसी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।

– भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई प्रमोद सावंत के शपद ग्रहण समारोह के स्थल पहुंचे।

शपथ से पहले की पूजा

प्रमोद सावंत ने सीएम पद की शपथ लेने से पहले पूजा-अर्चना भी की। सावंत ने पूजा की कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि गोवा के लोगों की सेवा के लिए भगवान से प्रार्थना की।

8 विधायक बनेंगे मंत्री

प्रमोद सावंत आज गोवा के सीएम पद की शपथ लेंगे जबकि भाजपा के 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा विधायक विश्वजीत राणे, रवि नायक, अतानासियो मोनसेरेट, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंटे और गोविंद गौड़े मंत्री बनेंगे।

Related Articles

Back to top button