उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश ने साधा BJP पर निशाना

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के राजनीतिक हालात पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड दोनों राज्यों के यार्ड में खड़ा डबल इंजन जंग खा रहा है। यूपी में मुख्यमंत्री जी के कारण लोकतंत्र चोटिल हुआ है। उत्तराखंड में लोकतंत्र अस्थिरता का शिकार हो गया है। ऐसे में भाजपा की राजनीति की बेहतरी और दोनों राज्यों में स्थिरता की बहाली के लिए यूपी के मुख्यमंत्री जी को उत्तराखंड स्थानांतरित कर दिया जाए। ताकि, वहां रोज-रोज नेतृत्व परिवर्तन के झंझट से मुक्ति मिल सके।

                 योगी आदित्यनाथ को बनाएं उत्तराखंड का CM; ट्वीट कर राम मंदिर और राफेल के बहाने भाजपा को घेरा

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में यूपी का CM बदलने की हिम्मत नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में लोकतंत्र चाहे पाताल में समा जाए, लेकिन शीर्ष भाजपा नेतृत्व भी यहां मुख्यमंत्री बदलने की हिम्मत नहीं जुटा सकता है। जनता में भाजपा सरकार के प्रति असंतोष बढ़ता जा रहा है। दोनों राज्यों में पलायन की समस्या समान रूप से गंभीर है। कानून व्यवस्था में गिरावट और राजनीतिक तिकड़म-बाजी के चलते दोनों राज्यों में न तो पूंजी निवेश हो रहा है और न ही नए उद्योग-धंधे लग रहे हैं।

यूपी और उत्तराखंड में जनता सरकार से परेशान
बेराजगारी के मुद्दे को उठाते हए अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में बेरोजगारी में लगातार बढ़ती जा रही है। दोनों राज्यों में जबसे भाजपा की सरकार बनी है, महंगाई और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। महिलाओं का सम्मान के साथ जीना दूभर हो गया है।

Related Articles

Back to top button