उत्तर प्रदेशराज्य

मायावती का सपा पर हमला जारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरने वाली बहुजन समाज पार्टी का अब उससे बुरी तरह से मोहभंग हो गया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती बीते दो वर्ष से लगातार समाजवादी पार्टी पर हमलावर हैं।

   उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को भी समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। सिलसिलेवार दो ट्वीट में मायावती ने समाजवादी पार्टी के विधानसभा चुनाव 2022 में छोटे दलों से गठबंधन को पार्टी की महालाचारी बताया है। इंटरनेट मीडिया पर बेहद एक्टिव मायावती लगातार ट्विटर पर भाजपा, कांग्रेस तथा सपा पर हमला बोलती रहती हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन कर उतरने वाली मायावती ने उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में अकेले ही विधानसभा चुनाव लडऩे का एलान किया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद गंभीर मायावती के हमले के फोकस पर इन दिनों समाजवादी पार्टी की अधिक है।

Related Articles

Back to top button