उत्तर प्रदेशराज्य

आरपीआइ ने भी मांगी दस सीट

लखनऊ,स्वतंत्रदेश :उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जोरदार तैयारी के साथ उतरने की योजना बना रही भारतीय जनता पार्टी को सहयोगी दलों के लिए अधिक सीट छोडऩी होगी। भाजपा की सहयोगी अपना दल तथा निषाद पार्टी के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआइ) भी मैदान में उतरने की तैयारी में है। केंद्र में मंत्री आरपीआइ के अध्यक्ष रामदास अठावले ने भाजपा से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दस सीट मांगी है।

केंद्र में मंत्री आरपीआइ के अध्यक्ष रामदास अठावले ने भाजपा से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दस सीट मांगी है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी दल भी अब सत्ता पर काबिज पार्टी को आंख दिखाने लगे हैं। अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बीते दिनों नई दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना दल को दो सीट दी है। अब आगे विधानसभा चुनाव में अपना दल के साथ निषाद पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव में भाजपा से इस बार अधिक सीट की मांग की है। अभी इनकी मांग पर विचार नहीं हो रहा था कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दस सीट की मांग की है।

अठावले ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट करने के बाद अपनी पार्टी के लिए दस सीट की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश में दलित वोट के लिए बसपा से बेहतर विकल्प है। आरपीआइ को भाजपा का साथ मिलने के बाद भाजपा को अधिक दलित वोट मिलेगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में आरपीआइ और भाजपा का साथ होने पर विपक्षी पाॢटयां भाजपा का वोट नहीं काट सकेंगी। अठावले ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती का जनाधार नहीं है। हमारे साथ आने पर मायावती का सारा वोट बैंक भाजपा को मिल जाएगा। रामदास अठावले ने कहा कि भाजपा के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ही उत्तर प्रदेश में मायावती का विकल्प है।

Related Articles

Back to top button