उत्तर प्रदेशराज्य
जेल सुपरिटेंडेंट का हुआ ट्रांसफर
लखनऊ,स्वतंत्रदेश :उत्तर प्रदेश कारागार विभाग में 10 जेल सुपरिटेंडेंट के ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर में गोंडा, शाहजहांपुर, हरदोई, मेरठ, सोनभद्र, बस्ती, बागपत, लख़नऊ, बलिया और सीतापुर के जेल सुपरिटेंडेंट शामिल हैं। गोंडा के जेल सुपरिटेंडेंट शशिकांत सिंह का तबादला करके उन्हें पीलीभीत जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया हैं। शाहजहांपुर जेल के सुपरिटेंडेंट राकेश कुमार को मेरठ जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।

इनके हुए ट्रांसफर
- तबादलों के क्रम में हरदोई जेल से बृजेंद्र कुमार सिंह बागपत जेल के सुपरिटेंडेंट बनाए गए हैं।
- मेरठ जेल से बीडी पांडे को शाहजहांपुर के जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।
- सोनभद्र जेल से मिजाजी लाल बुलंदशहर के जेल सुपरिटेंडेंट बनाए गए हैं।
- बस्ती जेल से संतलाल जेल मुख्यालय से संबद्ध किए गए हैं।
- बागपत जेल से सुरेश सिंह सीतापुर के जेल सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।
- लख़नऊ के सम्पूर्णा कारागार प्रशिक्षण संस्थान से दिलीप कुमार पांडे को बस्ती जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।
- बलिया जेल से प्रशांत मौर्य को रामपुर जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।
- सीतापुर से यूपी मिश्रा को बलिया जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।