उत्तर प्रदेशराज्य

बागपत में नामांकन से पहले बड़ा उलटफेर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होगा। लेकिन इससे पहले बागपत में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी ममता किशोर ने नामांकन के चंद घंटे पहले भाजपा का दामन थाम लिया है। सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई है। ममता किशोर ने वार्ड 13 से चुनाव जीता था। अब रालोद के पास कोई उम्मीदवार नहीं है। यहां ममता को सपा और रालोद ने साझा उम्मीदवार बनाया था। अब यहां भाजपा के प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

       बागपत में सांसद डॉक्टर सत्यपाल के साथ मौजूद ममता किशोर।

लखनऊ में सपा की उम्मीदवार आज कर सकती हैं नामांकन

यूपी के 75 जिलों में आज भाजपा के प्रत्याशी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन करेंगे। प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को प्रभार वाले में नामांकन के दौरान मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राजधानी लखनऊ के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिला 26 जून से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 19 में संपन्न होगी। इसके उपरांत नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सभी नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। भाजपा से आरती रावत तो सपा से विजय लक्ष्मी प्रत्याशी प्रत्याशी हैं।

 

Related Articles

Back to top button