उत्तर प्रदेशराज्य

आज शहर पहुंचेंगे राष्ट्रपति

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द शुक्रवार को Presidential Train से सेंट्रल स्टेशन पर शाम 7:45 बजे पहुंचेंगे। वहां से 10 मिनट बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। 25 से 28 जून तक के दौरे में राष्ट्रपति यहां विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों से मिलेंगे और उनका हालचाल लेंगे। शहर के विकास पर भी चर्चा करेंगे। 27 को वे अपने गांव परौंख जाएंगे। वहां से पुखरायां में आयोजित कार्यक्रम भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर कानपुर नगर और कानपुर देहात जिले में तैयारियां पूरी हो गई हैं। राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को उनका विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया। वे किन लोगों से मिलेंगे इसकी सूची भी प्रशासन को भेज दी गई है।

                राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अगवानी को लेकर कानपुर सेंट्रल हाई अलर्ट मोड पर है।

आज कुछ ऐसा होगा राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम: 

  • 12:10 बजे दोपहर को राष्ट्रपति भवन से निकलेंगे।
  • 12:20 बजे दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
  • 12:30 बजे प्रेसिडेंसिशयल ट्रेन से कानपुर के लिए रवाना होंगे। लंच भी ट्रेन में करेंगे।
  • 6:00 बजे शाम ट्रेन झींझक स्टेशन पहुंचेगी। यहां परिवार के सदस्यों के साथ वह अपने मित्रों से भी मिलेंगे। 15 मिनट बाद यहां से रवाना होंगे।
  • 6:35 बजे रूरा स्टेशन पहुंचेंगे। यहां भी 15 मिनट रुकने के बाद रवाना होंगे।
  • 7:45 बजे वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
  • 7:55 बजे स्टेशन से रवाना होंगे
  • 8:05 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

Back to top button