उत्तर प्रदेशराज्य

प्रियंका का एक और वादा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधी आबादी को साधने का अभियान जारी है। चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने के एलान के बाद से कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार घोषणाएं कर रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का आधी आबादी को साधने का अभियान जारी है। 

उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर वीरांगना झलकारी बाई को नमन किया। उन्होंने आगे लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर जिले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे।

महिलाओं से कांग्रेस के वादे

  • टिकटों में महिलाओं की 40 फीसद हिस्सेदारी
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
  • सालाना तीन मुफ्त गैस सिलिंडर
  • महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा
  • नए सरकारी पदों में आरक्षण प्राविधानों के अनुसार 40 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति
  • 1000 रुपये प्रति माह वृद्धा-विधवा पेंशन
  • आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को 10000 रुपये प्रति माह मानदेय
  • प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर प्रदेश में 75 दक्षता विद्यालय

Related Articles

Back to top button