उत्तर प्रदेशराज्य

फटकार के बाद दरोगा सस्पेंड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पुलिस की शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां एक दरोगा साहब खाकी की मर्यादा भूल बैठे। कानून को ताख पर रख बाइक पर ट्रिपलिंग के लिए चालक समेत तीन लोगों को सरेआम जमकर पीटा और वीडियो भी बनाया। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

                       सांसद ने शिकायत सीधे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर दी।

तू-तू…मैं-मैं के बाद दरोगा ने बाइक चालक को पीटा
मामला गोसाईगंज के साठवारा गांव का है। यहां के निवासी अंश प्रताप सिंह दो दिन पहले (19 जून )अर्जुनगंज की तरफ जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ दो और दोस्त भी बैठे थे। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के दरोगा संजय शुक्ला ने ट्रिपलिंग करने की वजह से इन्हें रोका। बाइक सवार तीनों में से किसी ने मास्क नहीं लगाया था। इतना ही नहीं बाइक चालक अंश ने हेलमेट भी नहीं पहना था। इसपर दरोगा तीनों का चालान काटने लगे तो तू-तू…मैं-मैं शुरू हो गई। गुस्साए दरोगा ने बाइक चालक की पिटाई कर दी और बाइक पर जबरन बैठाकर थाने ले जाने लगे। इसी दौरान धक्का-मुक्की में बाइक बेकाबू होकर गिर गई। बाइक चालक अंश समेत तीनों बाइक सवार घायल हो गए।

सांसद ने की सीएम से शिकायत

मामले की शिकायत बाइक चालक अंश ने पुलिस अधिकारियों से की। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद कौशल किशोर को मामले की जानकारी दी। सांसद ने इसकी शिकायत सीधे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कर दी। सीएम कार्यालय से फटकार लगने के बाद सोमवार को पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर दरोगा संजय शुक्ला को सस्पेंड किया गया।

 अमानवीय बर्ताव कर रही पुलिस
सांसद कौशल किशोर का कहना है कि पुलिस युवक के साथ अमानवीय बर्ताव कर रही है। मैंने खुद वीडियो को देखा है। इससे पुलिस के प्रति जनता का भरोसा कम होता है। पीड़ित युवक से मिला और पूरी जानकारी करने के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन और पुलिस अधिकारियों को कहा गया था।

Related Articles

Back to top button