उत्तर प्रदेशराज्य

असम के पूर्व मुख्यमंत्री का निधन

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन की लंबी बीमारी के बाद रविवार शाम गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। पूर्व मुख्यमंत्री बर्मन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। असम सरकार ने बर्मन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। एक बयान में सरकार ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

            कांग्रेस के दिग्गज नेता बर्मन दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता बर्मन दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे। बर्मन पहली बार हितेश्वर सैकिया के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने और इस पद पर 22 अप्रैल से 14 मई 1996 तक रहे थे। इसके बाद वो 2010 में बर्मन एक फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। जब दिवंगत मुख्यमंत्री तरुण गोगोई दिल की सर्जरी के लिए मुंबई गए थे।

बर्मन कुल सात बार बने थे विधायक

आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक सात बार विधायक रहे बर्मन पहली बार 1967 में असम विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। उन्होंने नलबाड़ी जिले के बोरखेत्री सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया था। वह दो बार नलबाड़ी पश्चिम और एक बार धर्मापुर से विधायक चुने गए थे।

पेशे से डॉक्टर थे पूर्व मुख्यमंत्री बर्मन

बर्मन, हितेश्वर सैकिया और तरुण गोगोई दोनों सरकारों में मंत्री थे। इनके कार्यकाल में वो स्वास्थ्य, शिक्षा और राजस्व जैसे महत्वपूर्ण विभागों के पद को संभाला था। पूर्व मुख्यमंत्री पेशे से डॉक्टर थे 1958 में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया था।

Related Articles

Back to top button