उत्तर प्रदेशराज्य

महिलाओं की भागीदारी पर गर्व

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, जिसके परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई पड़ने लगे हैं। महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बढ़ी है। आज यह स्थिति है कि बहनें युद्धक विमान और समुद्री पोतों का संचालन कर रही हैं। यह बातें यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित राष्ट्रहित सर्वोपरि कार्यक्रम के 11वें अंक में व्यक्त किए। कार्यक्रम सरस्वती कुंज, निराला नगर के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) उच्च तकनीकी (डिजिटल) सूचना संवाद केन्द्र में विद्या भारती, एकल अभियान, इतिहास संकलन समिति अवध, पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं विश्व संवाद केन्द्र अवध के संयुक्त अभियान में चल रहा है।

देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है जिसके परिणाम विभिन्न क्षेत्रों में दिखाई पड़ने लगे हैं। 

कार्यक्रम अध्यक्ष राज्यपाल ने कहा कि हमें अपना गौरवशाली इतिहास याद रखना चाहिए। अपनी पीढ़ी को ऐसी घटनायें याद दिलाना चाहिये। ताकि वे संस्कारवान बन सकें। देश की आजादी के लिए हुए आंदोलनों और कई क्रांतिकारी घटनाओं के सम्बंध में हमारे स्कूलों में पढ़ाया जाना चाहिये। ताकि बच्चे अपने पूर्वजों का इतिहास जानें और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों की सभी घटनायें हमें इस बात की याद दिलाती हैं कि हम एकजुट होकर, जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र धर्म से जुड़ें और एक आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आजादी का यह अमृत महोत्सव हमें प्रेरणा दे रहा है।

Related Articles

Back to top button