उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव से मिले जयंत चौधरी

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को लखनऊ में थे। जयंत चौधरी ने लखनऊ में रालोद कार्यालय में नवनिर्वाचित आठ विधायकों तथा पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यालय में जाकर अखिलेश यादव से भी भेंट की।

 राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अच्छा फैसला किया है। 

जयंत चौधरी शनिवार को अपनी पार्टी विधायकों के साथ बैठक करने के बाद सीधा विक्रमादित्य मार्ग पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनकी अखिलेश यादव से करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई। जयंत चौधरी ने इस भेंट के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य बने रहने के फैसले का स्वागत किया। जयंत चौधरी ने कहा कि हम अखिलेश यादव के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने अब विधानसभा में रहने का जो फैसला लिया है, उसके दूरगामी परिणाम होंगे।विधानसभा में विपक्ष मजबूती के साथ सत्ता पक्ष को घेरने का काम करेगा। उन्होंने सपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर अखिलेश को बधाई दी। जयंत चौधरी वहां पर अपनी पार्टी के विधायकों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हम तो आगे भी अखिलेश यादव के साथ ही रहेंगे और गठबंधन का दायरा आगे चलकर और बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button