उत्तर प्रदेशराज्य

छठवें दिन पांच हजार के ऊपर संक्रमित

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :कोरोना से लगातार छठवें दिन रविवार को पांच हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए। 13 अप्रैल को पहली बार पांच हजार से अधिक 5382 लोग पॉजिटिव हुए थे। तब से संक्रमित मरीजों की संख्या रोजाना पांच हजार के ऊपर ही जा रही है। 16 अप्रैल को सबसे ज्यादा 6598 संक्रमित एक दिन में मिलने का रिकॉर्ड है। वहीं 17 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 36 मौतों का भी रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। बीते 24 घंटे में 5581 नए लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जबकि 22 मरीजों की वायरस से मौत हो गई है।

            कोरोना से लगातार छठवें दिन रविवार को पांच हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए।

हालांकि राहत की बात यह है कि रविवार को एक दिन में सर्वाधिक 2348 लोग स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के साथ ही साथ स्वस्थ होने वालों की संख्या में तेजी से सुधार होने के चलते आंशिक राहत जरूर महसूस की जा सकती है। पिछले छह दिनों में जब से कोरोना संक्रमितों की संख्या छह हजार के पार जा रही है, तब से अब तक नौ हजार 456 लोग स्वस्थ हुए हैं।सक्रिय मरीजों की संख्या अब लखनऊ में 47 हजार 700 हो गई है। वहीं मौतों का आंकड़ा भी 1503 हो चुका है। एक अप्रैल से अब तक 292 मौतें हो चुकी हैं। जो कि पिछले एक वर्ष में किसी माह में सर्वाधिक मौतों का रिकॉर्ड है। वहीं पिछले छह दिनों की बात करें तो 129 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। स्वस्थ होने वालों का बढ़ रहा आंकड़ा: स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button