उत्तर प्रदेशराज्य

आठ साल की बालिका घुमाने के बहाने ले गया आटो चालक

स्वतंत्रेश.लखनऊ:उत्तर प्रदेश में मह‍िलाओं व बाल‍िकाओं के साथ अपराध‍िक घटनाओं के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रायबरेली में आठ साल की बालिका के साथ छेड़छाड़ का प्रकरण प्रकाश में आया है। आरोपित आटो चालक पीड़िता को घर से घुमाने के बहाने ले गया था। आरोप है कि रास्ते में उसने छेड़छाड़ किया। इसके बाद घर लाकर छोड़ दिया। परिवारजनों के तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला। आठ साल की बच्ची को घुमाने के बहाने के छेड़छाड़।

बच्‍ची ने घर जाकर परिवारजनों को सुनाई आपबीती: मामला शहर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात की है। आरोप है कि आटो चालक घर के सामने रहने वाले परिवार की आठ साल की बच्ची को घुमाने के बहाने साथ ले गया। रास्ते में सूनसान स्थान पर आटो रोककर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर डर गया। इसके बाद बालिका को डराया धमकाया और किसी को नहीं बताने की धमकी देकर उसे वापस घर छोड़ दिया। डरी-सहमी पीड़ित बालिका घर पहुंची तो रो-रोकर आपबीती परिवारजनों को बताई। गुस्साए परिवारजन आरोपित को पहले घर पर तलाश किया। उसका कुछ पता नहीं चला तो कोतवाली पहुंचकर घटनाक्रम के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित आटो चालक मोनू के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया है। शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज करा लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। मोनू और बच्ची के घर वालों के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ था। उसके बाद कोतवाली में छेड़छाड़ की तहरीर दी गई। दुष्कर्म की बात सरासर गलत है। जांच के बाद हकीकत का पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button