उत्तर प्रदेशराज्य

छठ घाट पर चला सफाई अभियान

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:अखिल भारतीय भोजपुरी समाज कर ओर से लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर शनिवार को चले से सफाई अभियान में विधि एवं न्यायमंत्री ब्रजेश पाठक भी शामिल हुए। समाज के लोगों ने घाट सफाई के साथ ही कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के द्वारा इंतजाम करने की गुजारिश भी की।

छठ का आयोजन 20 और 21 को मनेगा मुख्य पर्व। लक्ष्मण मेला घाट पर 36 वर्षों से लगातार पूर्वांचल का यह प्रसिद्ध पर्व मनाया जा रहा है।

भोजपुरी समाज के वेद प्रकाश राय ने बताया कि 18 नवंबर से शुरू होने वाले इस पर्व के आयोजन से पहले कई चरणों में सफाई अभियान चलेगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के सरकार के नियमों के पालन की चुनौती के बीच मुख्य आयोजन 20 और 21 नवंबर को होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ ने बताया कि लक्ष्मण मेला घाट पर 36 वर्षों से लगातार पूर्वांचल का यह  प्रसिद्ध पर्व मनाया जा रहा है। सुरक्षा कारणों से बड़े आयोजन नहीं होंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। 20 नवंबर को शाम और 21 नवंबर को सुबह सूर्य की उपासना का मुख्य पर्व है। सभी से घरों के आसपास पार्कों व छतों पर पूजन करने की अपील की गई है। शारीरिक दूरी बनाने और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन के साथ कमेटी की बैठक की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन जो निर्णय लेगा उसका पालन कराया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के साथ ही घाट पर 200 लोगों को पूजा की अनुमति के लिए कहा गया है। सफाई अभियान में कृष्णानंद राय, मनोज कुमार, अंब्रीश राय, संजय सिंह,  वेद प्रकाश राय व रामबिलास यादव  सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button