उत्तर प्रदेशजॉब्सराज्य

VDO भर्ती रद्द होने पर प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश सबआर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ओर ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा रद्द किए जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि परीक्ष देने के बाद तारीख पर तारीख आती गई। हर एक तारीख ने पत्थर की तरह चोट किया। मगर मुख्यमंत्री के प्रचार में ही बहार है।

                                           योगी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने यह लिखा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘VDO-2018 की परीक्षा देकर युवाओं ने 2021 तक नियुक्ति का इंतजार किया। तारीख पर तारीख आती गई। नियुक्ति न मिली। हर नई तारीख एक पत्थर की तरह चोट करती थी। कल भर्ती निरस्त हो गई। इन युवा आंखों में अंधेरा छा गया। CM साहब के प्रचार में ही बहार है। मगर यूपी का युवा नौकरी से बाहर है।

10 महीने से फंसी थी भर्ती

कमीशन ने मई 2018 में ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का विज्ञापन निकाला था। दिसम्बर 2018 में इसकी परीक्षा कराई गई थी। अगस्त 2019 में नतीजे भी जारी कर दिए। नतीजे आने के बाद भी करीब 10 महीने से भर्ती प्रक्रिया फंसी हुई थी। इन पदों के लिए अगस्त 2019 में नतीजे जारी करने के बाद आयोग की ओर से कई बार दस्तावेजों के सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया जा चुका था। करीब 10 महीने से भर्ती प्रक्रिया फंसी हुई थी।

Related Articles

Back to top button