उत्तर प्रदेशराज्य

पर्यटकों को मिलेगी रामनगरी की हर जानकारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :ग्लोबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित हो रही रामनगरी के बारे में जानकारी भी ग्लोबल कर दी गई है। ताकि देश-दुनिया के पर्यटक अयोध्या के बारे में घर बैठे जानकारी प्राप्त कर अपनी यात्रा की रूपरेखा तय कर सकें। वन सिटी वन एप की अवधारणा पर चलते हुए नगर निगम अयोध्या मोबाइल एप विकसित किया गया है, जिसमें रामनगरी के धर्मस्थल और जनसेवाओं से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध हैं। एप के माध्यम से देश-दुनिया के पर्यटक व श्रद्धालु एक क्लिक से रामनगरी के बारे में हर जानकारी प्राप्त कर सके हैं। राममंदिर निर्माण के साथ ही रामनगरी आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। ऐसे में पर्यटकों को एक प्लेटफार्म पर समुचित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इस एप को विकसित किया गया है।

नगर निगम अयोध्या ने विकसित किया मोबाइल एप रामनगरी की समुचित जानकारी के साथ ही यह एप यहां के मौसम की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

प्लेस्टोर पर जाकर इस मोबाइल एप को डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप पर नगर निगम की ओर से अधिकृत किए गए टूरिस्ट गाइडों की भी सूची और उनका मोबाइल नंबर जोड़ा जाएगा।

 रामनगरी की समुचित जानकारी के साथ ही यह एप यहां के मौसम की भी जानकारी उपलब्ध कराएगा। इस एप में रामनगरी के संक्षिप्त इतिहास के साथ यहां होने वाले धार्मिक मेलों, पर्यटक स्थल का ब्यौरा उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त चिकित्सक, ब्लड बैंक, अस्पताल, परिवहन, पुलिस, प्रशासन, होटल, शिक्षण संस्थान सहित वह  सभी जानकारी उपलब्ध कराई गई, जो पर्यटकों के लिए आवश्यक है। यह एप लांङ्क्षचग की प्रक्रिया है।

पर्यटकों की सुविधा के लिए नगर निगम अयोध्या मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस एप के माध्यम से रामनगरी आने वाले पर्यटकों को यहां के बारे में समुचित जानकारी प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button