उत्तर प्रदेशराज्य

श्रमिकों की पुत्रियों को दिया आशीर्वाद-योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में गुरुवार को उत्तर प्रदेश श्रम एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना के सामूहिक विवाह में लाभान्वित जोड़ों को आशीर्वाद देने के साथ समारोह में मौजूद लोगो को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह का समाज के लिए बड़ा लाभ है। एक ही छत के नीचे सभी धर्म तथा संप्रदाय के लोग लाभान्वित होते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुछ नव दंपतियों को विवाह के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।

उत्तर प्रदेश श्रम व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना के तहत गुरुवार को लखनऊ वृंदावन योजना में आयोजित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 3507 बेटियों के सामूहिक विवाह हुए।

उत्तर प्रदेश श्रम व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कन्या विवाह सहायता योजना के तहत गुरुवार को लखनऊ वृंदावन योजना में आयोजित पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की 3507 बेटियों के सामूहिक विवाह हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर परिणय सूत्र में बंधे नवदंपतियों को उनके उज्ज्वल जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कन्यादान को भारतीय परंपरा में श्रेष्ठतम दान माना गया है। यह कई यज्ञों से ज्यादा फलदायी माना गया है। मैंने महसूस किया कि सामूहिक विवाह योजना का समाज के प्रत्येक तबके ने स्वागत कर सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है और यह योजना बहुत लोकप्रिय रही है

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार दो करोड़ निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी लेगी। पंजीकृत श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं के माध्यम से और जो मजदूर पंजीकृत नहीं है, सरकार उन्हेंं अपने संसाधनों से दो लाख रुपये तक की दुर्घटना बीमा सहायता देगी। जो मजदूर आयुष्मान भारत योजना से कवर नहीं है, सरकार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत उन्हेंं इलाज की सुविधा मुहैया कराएगी।

उन्होंने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के प्रति भी श्रमिकों और उनके परिवारीजनों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर कोरोना का कहर कई राज्यों में बरपा है। ऐसे में हमें उन्मुक्त वातावरण में नहीं घूमना है, लापरवाही नहीं दिखानी है। बीमारी के उपचार से ज्यादा जरूरी है बचाव। इसलिए दो गज दूरी, मास्क है जरूरी को हमें अपने जीवन का मंत्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में लोग शादी ब्याह और खेती-बाड़ी के लिए बड़ी संख्या में गांव लौट रहे हैं। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सावधानी बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार श्रम विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर आएगी ताकि से ज्यादा मजदूर और उनके परिवार इनसे लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम में न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि घर में बेटी लक्ष्मी का रूप होती है। परिवार के लोग उसकी शादी को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन आज यहां पर श्रमिकों के परिजनों को खुशी मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों परिवारों को आज खुशियां देने का काम किया है। हमारी सरकार हमेशा से ही गरीब परिवारों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार स्वाती सिंह, श्रम राज्य मंत्री मनोहर लाल कोरी भी मौजूद थे।

लखनऊ में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चरण और खुतबा के बीच 3507 जोड़ों ने एक दूसरे को वर माला पहनाते हुए सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई। छह जिलों से आये श्रमिकों की कन्याओं को 75000 रकम भी दी गई। सहायक श्रमायुक्त आरएम तिवारी ने बताया कि लखनऊ मंडल के छह जिलों के पंजीकृत श्रमिकों के साथ ही लखनऊ,बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, हरदोई उन्नाव में पंजीकृत श्रमिकों की कन्याओं का विवाह हुआ। वर और वधू पक्ष के भोजन के साथ ही उपहार की व्यवस्था की गई। श्रम विभाग के साथ ही उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सहयोग शादियों का आयोजन किया गया। हिन्दू के साथ ही 165 मुस्लिम समाज की महिलाओं का निकाह किया गया। रायबरेली के रतिपाल मजदूरी करते हैं। बेटी नीलमनकी शादी अनिल से तय कर दी थी, लेकिन आॢथक तंगी की वजह से शादी नही कर पा रहे थे। अब जब शादी हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। हरदोई के अताउर्रहमान ईंट के भट्ठे में काम करते है बेटी सफिया के निकाह को लेकर परेशान थे। पैसा मिला तो अब मुहम्मद शोऐब के साथ निकाह कर रहे है। लखीमपुर खीरी के गुड्डू- रागिनी, रायबरेली के सुमित- रीना, सुधीर- रोशनी, अनिल- नीलम, विनोद सरिता, मुन्नीलाल- नीता ने सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ देने की कसम ली।

Related Articles

Back to top button