उत्तर प्रदेशराज्य

भाजपा कर रही किसानों को अपमानित

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी देश को बेचने का काम कर रही है। हालात ऐसे ही रहे तो एक बार फिर से हम और आप गुलाम होंगे। देश के प्रधानमंत्री ने सबसे बड़े आमदनी वाले रेल विभाग को बेच दिया है। इसी तरह कई विभाग केंद्र सरकार समाप्त कर रही है। इससे आरक्षण खत्म हो जाएगा। दलिताें, पिछड़ों को सरकारी नौकरियां नहीं मिलेंगी। रोजगार के सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। देश के अन्नदाता को आतंकवादी और देशद्रोही कहकर अपमानित कर रही है। अखिलेश यादव कासगंज के बारह पत्थर मैदान पर किसान महापंचायत रैली को संबोधित कर रहे थे।

कृषि कानूनों के विरोध में कासगंज में चल रही है किसान महापंचायत। समाजवादी पार्टी और महान दल दोनों के नेता हैं महापंचायत में मौजूद।

अखिलेश यादव ने कहा कि देश संस्कृति को भाजपा धूमिल कर रही है। भाजपा अन्नदाता कहे जाने वाले किसान को अंतकवादी देश द्राेही कहकर अपमानित कर रही है। काले कृषि कानून किसानों पर जबरन थोपे जा रहे हैं। आंदोलन कर रहे किसानों में से अब तक 200 की मौत हो चुकी है। महिलाओं का शोषण हो रहा है। पूरे देश का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जो भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली से खुश हो। उन्होंने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए हमें मिलकर लड़ाई लड़नी होगी। मान- सम्मान, राेजगार, विकास की लड़ाई में आगे बढ़कर आना होगा। हम अब भी न सुधरे तो फिर भाजपा हमें अंधकार में ले जाएगी। उन्होंने पिछड़ों की वकालत करते हुए कहा कि महान दल एवं सपाई एक साथ न लड़े तो हमें हमेशा गुलाम की तरह जीवन व्यतीत करना होगा। हिंदू मुस्लिम काे लड़ाकर सरकारें चल रही है। विकास का कोई भी मुद्दा भाजपा के पास नहीं है। अंग्रेजों की तर्ज पर फूट डालों राज्य करों की स्थिति देश में बनी हुई है। उन्होंने प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव में छोटे दलों के साथ ताल मेल बनाए रखने के संकेत दिए। वहीं राष्ट्रीय दलों से समझाैता किए जाने को शिरे से नकारा। कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि चुनाव में भाजपा साजिश रच सकती है, हमले भी हो सकते है। हर हाल में सावधान रहने की आवश्यकता है। साइकिल आ रही है। भाजपा इसे रोकेगी, लेकिन हमें महान दल के साथ मिलकर साइकिल की गति को बढ़ाना है।

महानदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि राजनीति में कई उतार चढ़ाव देखे है। पिछड़ों, दलितों की वकालत करने वाला कोई नहीं है। वोट की राजनीति करते है। इनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। आने वाला समय महान दल एवं समाजवादी पार्टी का है। कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहे। अखिलेश यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। तब ही हमें अपना हक मिल सकेगा। विकास, रोजगार के आयाम खुलेंगे। उन्होंने भाजपा काे किसानों पिछड़ों एवं दलितों का विराेधी बताया।

Related Articles

Back to top button