उत्तर प्रदेशराज्य

त्रैवार्षिक चुनाव आज, 102 पदों पर 107 से अधिक दावेदारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ। मोतीनगर स्थित महाराजा अग्रसेन विद्यालय में शनिवार को भारी गहमागहमी के बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक विभिन्न पदों के लिए 107 से अधिक नामांकन फार्म दावेदारों ने ले लिए हैं। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से तकरीबन 1,200 से अधिक व्यापारी प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश के व्यापार प्रतिनिधि मंडल के 102 पदों का चुनाव हो रहा है। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत विभिन्न पदों पर प्रदेश के व्यापारी सूरमा ताल ठोकें रहे हैं। चुनाव 14 मार्च को होगा। वहीं इसी चुनावी प्रक्रिया के साथ-साथ व्यापारी सम्मेलन भी चलता रहेगा जिसमें व्यापारी हितों से जुडे़ मुद्दे और उनके हल पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज किए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

                  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के त्रैवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इन पदों के लिए हो रहा चुनाव

  • पद -संख्या
  • अध्यक्ष-एक
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष-06
  • उपाध्यक्ष-24
  • वरिष्ठ महामंत्री-01
  • संयुक्त महामंत्री-06
  • मंत्री-24
  • वरिष्ठ मंत्री- 06
  • संगठन मंत्री- 30
  • संयुक्त प्रचार मंत्री- 03
  • प्रचार मंत्री-01इनकी देखरेख में चल रहा चुनाव
    • वेद प्रकाश गुप्ता-मुख्य चुनाव अधिकारी-शाहजहांपुर
    • भारतभूषण गुप्ता–सहायक चुनाव अधिकारी-लखनऊ
    • जसवंत बत्रा, -सहायक चुनाव अधिकारी-सहारनपुर
    • संजय अग्रवाल-सहायक चुनाव अधिकारी-लखीमपुर
    • आयुष द्विवेदी-सहायक चुनाव अधिकारी-कानपुर
    • चुनाव पर्यवेक्षक-श्याममूर्ति गुप्ता-लखनऊ

Related Articles

Back to top button