उत्तर प्रदेशलखनऊ

बुखार तेज होने के कारण प्रियंका गाँधी की यात्रा रद

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें वायरल फीवर हुआ है। प्रियंका का आज सोमवार को मुरादाबाद में कार्यक्रम तय था। प्रियंका गांधी प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित करने वाली थीं। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। एक दिन पहले बुलंदशहर के दौरे पर भी उन्हें हल्का बुखार था। प्रियंका ने कहा है कि बुखार खत्म होते ही दोबारा मुरादाबाद का कार्यक्रम तय होगा।

मुरादाबाद की प्रतिज्ञा यात्रा में नहीं होंगी शामिल

प्रियंका को यहां वेस्ट यूपी के 12 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करना था। लाइनपार रामलीला मैदान में कांग्रेस महासचिव के कार्यक्रम के लिए तैयारियां की गई हैं। अब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य वरिष्ठ नेता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button