उत्तर प्रदेशराज्य

सीतापुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को जिले के दौरे पर हैं। अभी उनका काफिला हरगांव पहुंच चुका है। हरगांव में जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, विधायक शशांक त्रिवेदी, विधायक सुरेश राही, भाजयुमो नेता तरुण शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। हरगांव के बाद प्रदेश अध्यक्ष लहरपुर, तंबौर, रेउसा और महमूदाबाद भी जाएंगे।

 

जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि लहरपुर में विधायक सुनील वर्मा व मंडल अध्यक्ष रमेश बाजपेई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि लहरपुर में विधायक सुनील वर्मा व मंडल अध्यक्ष रमेश बाजपेई द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। तंबौर कस्बे में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राजेश वर्मा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव सहित कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया जाएगा। सेवता विधानसभा के बॉर्डर पर विधायक ज्ञान तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष अरविंद बाजपेई द्वारा स्वागत किया जाएगा। सेवता विधानसभा क्षेत्र के गोलकोड़र के आजाद नगर में ग्राम चौपाल को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात बूथ अध्यक्ष बृजेश कुमार निषाद व बूथ प्रभारी प्यारे लाल निषाद के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष भोजन करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महमूदाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। वह महमूदाबाद के सेठ राम गुलाम मेमोरियल कॉलेज के वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करेंगे। आयोजन की व्यवस्था देख रहे विनीत शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मेधावियों को आशीर्वचन देकर हौसला अफजाई करेंगे। इस दौरान बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।

Related Articles

Back to top button