उत्तर प्रदेशराज्य

आजादी का अमृत महोत्सव

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :आजादी के 75वें साल में सरकार द्वारा अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लखनऊ में काकोरी स्मारक स्थल पर आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित होंगे। वहीं पीएम मोदी कार्यक्रम से वर्चुवली जुड़ेंगे।

पीएम मोदी आज अमृत महोत्सव का शुभारंभ गुजरात के साबरमती से करेंगे लेकिन कार्यक्रम के दौरान वह यूपी के कई जिलों में हो रहे कार्यक्रमों से वर्चुअली जुड़ेंगे।

अमृत महोत्सव का उद्देश्य क्या है?

दरअसल, अगले साल देश की आजादी के 75 साल पूरे हो जाएंगे। इसी क्रम में 75 हफ्ते पहले शुक्रवार से अमृत महोत्सव शुरू हो रहा है। कार्यक्रम में 15 अगस्त 2022 तक देश के 75 स्थानों पर कई तरह के आयोजन होंगे।

इसमें युवा पीढ़ी को 1857 से 1947 के बीच चले स्वतंत्रता संग्राम की जानकारी देने, आजादी के 75 वर्ष में देश के विकास और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक विश्वगुरु भारत की तस्वीर दिखाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार ने गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को शामिल किया गया है।

आज मोदी साबरमती से करेंगे कार्यक्रम शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से आजादी के 75वें साल के जश्न की शुरुआत करने जा रहे हैं। जश्न के इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर में साबरमती आश्रम में करेंगे।

Related Articles

Back to top button