उत्तर प्रदेशराज्य

शराबी पति ने पत्‍नी पर चलाई गोली

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :जिले में एक महिला पर उसके पति ने आपसी विवाद के बाद अवैध असलहे से गोली चला दी। हालांकि गोली चलाने से फायर मिस होने की वजह से वो बाल बाल बच गई। इससे भी पति का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ और उसने पत्‍नी के सिर पर तमंचे के बट से कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने परिवारीजनों की मदद से पीड़िता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

    रायबरेली में पति ने कहासुनी के दौरान अवैध असलहे से उस पर फायर कर दिया।

जिले के पूरे ननकू मजरे कैथल गांव निवासी महिला मायके में रह रही थी। महिला मीनाक्षी यादव 24 की शादी हरदोई जिले के पिहानी थाना अंतर्गत पूरे छतैया गांव के अजीत यादव के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। नशेड़ी पति हमेशा गाली गलौज व मारपीट किया करता था। इसके कारण दोनों में अनबन बनी रहती थी। इसको लेकर एक माह पूर्व मीनाक्षी एक वर्षीय पुत्री आरोही के साथ मायके चली आई। रविवार की शाम उसका पति भी जीप से ससुराल पहुंचा। सोमवार की भोर में किसी बात को लेकर पति पत्नी में वाद विवाद होने लगा। आवेश में आकर पति ने बोलेरो से अवैध तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली सिर के ऊपर से निकल गई और वह बाल-बाल बच गई।

झल्लाये पति ने असलहे के बट से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने अजीत को पकड़ लिया। घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी ले आए। पुलिस ने तमंचा साथ आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला के भाई गुड्डन यादव की तहरीर पर रिपोर्ट लिखी जा रही है।

Related Articles

Back to top button