उत्तर प्रदेशराज्य

दौड़ लगा रहे दो युवकों को कार ने मारी टक्‍कर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : राजधानी में शनिवार तड़के तेज रफ्तार कार की टक्कर से सेना भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार सवारों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ बीकेटी ह्रदेश कठेरिया ने इंस्पेक्टर और पुलिस कर्मियों की मदद से दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लखनऊ के कुम्हरावां कुर्सी रोड पर शनिवार तड़के हुआ हादसा। तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों की मौत।

ग्रामीणों ने कार सवारों को दबोचा:  हादसा इटौंजा क्षेत्र में कुम्हरावां कुर्सी रोड पर हुआ। यहां के बाजपुर गांव निवासी आशीष यादव (17) और राम प्रवेश यादव (18) शनिवार तड़के रोजाना की तरह कुम्हरावां में कुर्सी रोड पर दौड़ लगा रहे थे। इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वैगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर इटौंजा जितेंद्र कुमार सिंह, सीओ बीकेटी ह्रदेश कठेरिया और पुलिस कर्मी पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सेना में भर्ती होकर करना चाह रहे थे देश की सेवा: ग्रामीणों ने बताया कि आशीष यादव और राम प्रवेश दोनों सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। दोनों का सपना था कि सेना की वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगे। पर भर्ती का सपना लिए ही उनकी सांसे थम गई। वहीं, हादसे में दोनों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने कहा कि बचपन से ही दोनों का यह सपना था कि सेना में भर्ती होंगे। इसी लिए वह रोजाना दौड़ने जाते थे। अक्सर दोनों साथ में रहते थे।

Related Articles

Back to top button