उत्तर प्रदेशराज्य

लाठी-डंडों के साथ घरों पर चले पत्थर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार सुबह एक सगाई के कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। करीब एक घंटे तक चले इस संघर्ष में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

               लाठी-डंडों के साथ घरों पर चले पत्थर, 10 गिरफ्तार

डीजे बंद करने की मांग पर बिगड़ी बात

दरअसल, इज्जतनगर के कंजादासपुर में शुक्रवार को एक घर में सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इस मौके पर डीजे बज रहा था। कुछ लोगों ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों गुटों की तरफ से लोग आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव करने लगे। साथ ही लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला किया गया। इस संघर्ष का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पुरुषों के साथ महिलाएं भी पथराव व लाठी-डंडे से हमला करती नजर आ रही हैं।

बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

इस मामले में SSP रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों तरफ से FIR दर्ज की गई है। 10 लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बवाल करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button