सुहागिनों ने रखा व्रत, जानें लखनऊ में कितने बजे निकलेगा चांद
स्वतंत्रदेश,लखनऊ: इस बार करवा चौथ का त्योहार चार नवंबर यानी बुधवार को है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और पति की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। रात में चांद देखने के बाद वह अपना व्रत तोड़ती हैं। ये व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होता है, जिसे चांद निकलने तक रखा जाता है। तड़के से निर्जला व्रत रखते हुए जब रात को चांद के दर्शन होते हैं तब करवा चौथ का व्रत पूरा माना जाता है। इस दौरान महिलाओं को व्रत और पूजा से जुड़ी कई खाब बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है। करवा चौथ पर इस बार वर्षों बाद विशेष ज्योतिषीय योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं इस साल उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में चांद कितने बजे निकलेगा।
हिंदू धर्म में चंद्रमा को देवता के रूप माना जाता है। ऐसे कई व्रत और त्योहार होते हैं, जिनमें चंद्रोदय समय का विशेष महत्व होता है। इनमें से एक करवा चौथ भी है। इस व्रत में उपासक चंद्र दर्शन मतलब चंद्रमा निकलने के बाद उसकी पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं और उसके बाद ही अपना उपवास खोलते हैं।

इस बार करवा चौथ के दिन लखनऊ में चंद्रोदय रात 20:00:59 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:20 पर होगा। इसी प्रकार वाराणसी में चंद्रोदय रात 19:56 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:07:59 पर होगा। प्रयागराज में चंद्रोदय रात 20:02 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:15 पर होगा। गोरखपुर में चंद्रोदय रात 20:06 मिनट पर और चंद्रास्त रात 09:26 पर होगा।