उत्तर प्रदेशराज्य

जेल भेजे जाने पर भड़के एपी सिंह

स्वतंत्रदेश लखनऊ:अपने ही माता-पिता समेत परिवार के 7 लोगों की हत्या में दोषी शबनम अली फांसी के तख्ते से चंद कदम दूर है। माना जा रहा है कि शबनम की फांसी के लिए कभी भी कोर्ट से डेथ वारंट जारी हो सकता है। इस बीच उत्तर प्रदेश की रामपुर जेल में रह रही शबनम का एक महिला बंदी के साथ फोटो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है। इससे खफा प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए शबनम अली को रामपुर जेल से बरेली जेल ट्रांसफर कर दिया गया है। इसी के साथ 2 कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की गई है।

सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील एपी सिंह ने कहा है कि शबनम का रामपुर जेल से बरेली जेल में ट्रांसफर करना गलत है।

दरअसल, शबनम का एक महिला बंदी के साथ फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह फोटो रामपुर जिला कारागार परिसर में खींचा गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद कार्रवाई की कड़ी में एक महिला बंदी रक्षक और एक पुरुष बंदी रक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई जारी है। उधर, इंटरनेट मीडिया के जरिये पूरा मामला सामने आने के बाद निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने त्वरित टिप्पणी में कहा है कि शबनम को फांसी की तैयारी तो की ही जा रही है। अब उसे कितनी बार और फांसी दोगे-मारोग। वह तो वैसे ही जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। ऐसे में कितनी बार उसे मारोगे-फांसी दोगे।

निर्भया के चारों दोषियों विनय कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर और को अंतिम समय तक फांसी से बचाने का प्रयास करने वाले सुप्रीम कोर्ट के नामी वकील एपी सिंह ने कहा है कि शबनम का रामपुर जेल से बरेली जेल में ट्रांसफर करना गलत है। इसमें उसका क्या कसूर है। उन्होंने कहा कि यह तो शबनम के मूल अधिकारों का भी उल्लंघन है, क्योंकि भारतीय संविधान जीवन जीने का अधिकार देता है। सुप्रीम कोर्ट के वकील का कहना है कि वह रामपुर जेल में ठीक से रह रही थी। उसकी कोई शिकायत भी नहीं थी, उसके व्यवहार को लेकर जाहिर है जेल प्रशासन संतुष्ट था। ऐसे में जेल कर्मचारियों की गलती की सजा शबनम को क्यों दी गई। एक व्यक्ति चाहे जेल में ही क्यों नहीं रह रहा हो, उसका मन वहां पर लग जाता है। कुछ लोगों से मन मिल जाता है। कुछ लोगों से शबनम अपना दुख-सुख कह-बोल लेती होगी। अब केवल इस आरोप पर कि शबनम के फोटो जेल कर्मचारियों द्वारा खींचे गए और वीडियो बनाया गया। ये तो सबको पता ही है कि फांसी की सजा अपने आप में मानसिक यातना है। फांसी का फंदा हर रात-दिन दिखता रहता है। इस दौरान अगर शबनम के जीवन में ऐसे क्षण आते हैं तो जब वह हंस-बोल लेती है। इस दौरान जेल कर्मचारी उसकी फोटो खींच लेते हैं।

Related Articles

Back to top button