उत्तर प्रदेशराज्य

देश की बढ़ती जनसंख्या बताएगी,म‍िलेगी सटीक जानकारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (लव‍िव‍ि) में सोमवार को देश में पल-पल बढ़ती जनसंख्या की जानकारी देने के लिए डिजिटल घड़ी लगाई गई। इसका उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किया उदघाटन भोजपुरी अभिनेता निरहुआ भी रहे मौजूद।

कार्यक्रम का आयोजन विवि के अर्थशास्त्र विभाग के जनसंख्या अनुसंधान केंद्र (पीआरसी) द्वारा किया गया। जनसंख्या अनुसंधान केंद्र के निदेशक प्रो. एमके अग्रवाल ने बताया कि पीआरसी द्वारा एक और दो मार्च को ज्ञान प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने जय जवान जय किसान और जय विज्ञान के साथ-साथ जय अनुसंधान के रूप में शोध के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रो. एमके अग्रवाल ने बताया कि 1090 चौराहे पर जो जनसंख्या घड़ी लगी है, उससे सिर्फ प्रदेश की ही बढ़ती जनसंख्या के बारे में जानकारी होती है, वहीं यह घड़ी पूरे देश की बढ़ती जनसंख्या की जानकारी देगी।

Related Articles

Back to top button