उत्तर प्रदेशराज्य

बहराइच-नेपाल बॉर्डर पर सफलता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस की संयुक्त टीम ने नेपाल से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रही महिला तस्कर को पकड़ा है। महिला चरस को अपने कमर में बांधकर ला रही थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पांच किलो चरस बरामद हुई। महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। बरामद चरस की कीमत 1.5 करोड़ आंकी गई है।

                                         पुलिस ने आरोपी तस्कर को जेल भेज दिया है।

तलाशी के दौरान बरामद हुई चरस
SI हरीश सिंह के नेतृत्व में टीम बुधवार रात गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान नेपाल की ओर से एक महिला आते हुए दिखाई पड़ी। संदिग्ध होने पर टीम की महिला SI व सिपाहियों ने रोका तो वह भागने लगी। भाग रही महिला को टीम ने घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर लिया और तलाशी ली तो उसकी कमर में बंधे कपड़े के अंदर चरस बरामद हुई।

नेपाल की रहने वाली आरोपी तस्कर

पूछताछ के दौरान महिला तस्कर की पहचान नेपाल राष्ट्र में रोलपा जिला के खवांग वार्ड नंबर 7 निवासी मनीषा के रूप में हुई। रूपईडीहा थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है। महिला तस्कर को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button