उत्तर प्रदेशराज्य

महंगाई के व‍िरोध में चढ़ा स‍ियासी पारा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :रसोई गैस के दामो में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर गुरुवार को राजधानी में विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी और अपना दल ने प्रदर्शन किया। अपना दल व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने प्रदर्शन से रोका। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की धक्‍का मुक्‍की भी हुई। कैंट के रास्‍ते जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में ही रोक दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में रसोई गैस सिलिंडर लेकर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया।

रसोई गैस के दामो में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर गुरुवार को राजधानी में विभिन्‍न राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्‍हें पहले ही रोक लिया। गत एक महीने के दौरान रसोई गैस के दामों में कई बार क़ीमतों में इजाफा किया गया है। इसी बात को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में आज डायमंड डेरी के पास सुबह कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ बढ़ रहे थे। मगर पहले से ही मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे जाने नही दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश का कहना है कि यह सरासर प्रशासन की तानाशाही है कि लोकतांत्रिक तरीके से भी किसी तरह का प्रदर्शन नही करने दिया जा रहा है। मुकेश का कहना है लागातर सरकार पेट्रोल और डीजल के अलावा रसोई गैस के दामों में बढोतरी कर रही है । आम आदमी महंगाई के कारण दो वक़्त की रोटी नही जुटा पा रहा है। कोरोना के कारण पहले ही हजारों लोगों की नौकरियों जा चुकी है। ऐसे में अगर इसी तरह सरकार जरूरी चीजों की कीमत बढ़ाती रही तो लोगो का जीना मुहाल हो जाएहा।

Related Articles

Back to top button