राष्ट्रीय

रक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि हमारी सरकार गुड गवर्नेंस की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। लोगों को दफ्तर के चक्कर न लगाना पड़े, कहीं लाइन न लगना पड़े। इसके लिए ईज ऑफ लिविंग को साकार किया जा रहा है। यही कारण है कि आज विश्व की धारणा भारत के प्रति बदली है। आज भारत पूरी दुनिया के लिए संभावनाओं का देश बन गया है।

दिल्ली स्थित रक्षा संपदा महानिदेशालय से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ सहित देश की सभी 62 छावनियों के पोर्टल ई-छावनी का किया लोकार्पण।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कैंट बोर्ड में रहने वाले लोगो को ई छावनी पोर्टल की सुविधा मिलेगी। अभी आठ तरह की सुविधाएं मिलेंगी। आगे चलकर छावनी बोर्ड की  सारी सुविधा मिलेगी। रक्षा सचिव अजय कुमार ने उनकी टीम ने चार से पांच माह में इस पोर्टल को तैयार किया। हमारी सरकार देश के सोशल इकोनॉमिक की ओर तेजी से बढ़ रही है। पीएम ने भी कहा है  कि सिस्टम में बदलाव की आवश्यकता है। ई-छावनी पोर्टल गुड गवर्नेंस के लिए  बड़ा कदम है। हमे यह भी नही भूलना चाहिए कि इसमें और सुधार की जरूरतभी।

रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले जनप्रतिनिधि और नागरिक को भी समस्या होती थी। सरकार परिवर्तन कर रही है।ईज ऑफ डूइंग का मतलब रहने की सुविधा, कुछ करने की सुविधा। हकीकत यह है कि हमारी सरकार सृजन फ्रेंडली बनाने की कोशिश कर रही है। मैं इज अपेक्षा करता हु समय समय पर इस ई पोर्टल का फीडबैक भी ले। ये पोर्टल कितना खरा उतर रहा। यह नागरिकों से जाने की जरूरत है। ई-छावनी पोर्टल का शुभारंभ एक अच्छा प्रयास है।

इस मौके पर रक्षा संपदा महानिदेशक दीपा बाजवा ने कहा कि देश के अलग-अलग कैंट में ट्रेड लाइसेंस के लिए चार से लेकर 35 पेपर तक देना होता था।।लेकिन अब ई छावनी पोर्टल में केवल चार पेपर लगाने की आवश्यकता है। इससे आधार इनेबल्ड आईडी को लिंक करने की भी व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button