उत्तर प्रदेशराज्य

नहाने गया किशोर गंगा में डूबा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली में तीन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गेगासो घाट पर 16 साल का किशोर डूब गया। बताया जा रहा है कि नहाते वक्‍त किशोर गहरे पानी में चला गया। किशोर के दोस्‍तों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहीं, ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर रखा है

रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र की घटना। गेगासो घाट पर 16 साल का किशोर डूब गया।

मामला सरेनी थाना क्षेत्र के सराय बैरिया खेड़ा गांव का है। यहां के निवासी जयशंकर त्रिवेदी का 16 वर्षीय बेटा आशीष त्रिवेदी तीन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गेगासो घाट गया हुआ था। चारों घाट पर स्नान करने लगे, तभी आशीष स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो नाविक नाव लेकर मौके की ओर भागे। जबतक नाविक पहुंचते तब तक आशीष धारा में डूब चुका था। गेगासो चौकी इंचार्ज हरिमोहन सिंह ने बताया कि अग्निशमन कर्मी व गोताखोर किशोर की तलाश में जुट गए हैं। अभी तक सफलता नहीं मिली। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज, थाना प्रभारी सरेनी अनिल सिंह भी पहुंच गए हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग किया जाम: हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्गजाम कर दिया है। पुलिस प्रशासन पर व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगा कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में लगे हैं, लेकिन अभी बात नहीं बनी। ग्रामीण के विरोध के कारण आवागमन ठप है। इस कारण दूर तक वाहनों की कतार लग गई है। किशोर का शव न मिलने से ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं।

Related Articles

Back to top button