उत्तर प्रदेशराज्य

‘नटवरलाल’ साथियों संग गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: खुद को मुख्यमंत्री का सलाहकार बता दहेज उत्पीड़न के प्रकरण में पुलिस कप्तान पर दबाव बनाने वाले ‘नटवरलाल’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंग में शामिल उसके दो और साथी भी हत्थे चढ़े हैं। इनके कब्जे से तीन लग्जरी वाहन भी बरामद हुए हैं। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता में बताया कि लखनऊ के हुसैनगंज थानाअंतर्गत सर्वपल्ली मॉल ऐवेन्यू में मुख्य आरोपित सैय्यद नसर नफीस उर्फ साहिल का फ्लैट है।

दहेज के उत्पीड़न के मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने को एसपी पर बना रहा था दबाव।

शक होने पर जांच कराई गई तो लखनऊ के आलमनगर निवासी डॉ. सलीम पकड़ में आया, जिसने साहिल से कप्तान को फोन कराया था। 31 जनवरी को डॉ. सलीम को जेल भेज दिया गया। सरगना की धरपकड़ के लिए शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी को लगाया गया। बुधवार की रात उसे उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया।

आलमनगर में निजी अस्पताल चलाने वाले डॉ. सलीम के बहन की शादी करीब दस वर्ष पहले रायबरेली शहर के तेलियाकोट में हुई थी। उसकी ससुरालीजनों से अनबन चल रही थी।

न्यूज पोर्टल का सहारा

मुख्य आरोपित साहिल पहले भी फर्जीवाड़ा करने के आरोप में जेल जा चुका है। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। पुलिस से बचने और पैठ बनाने के लिए उसने न्यूज पोर्टल की आड़ ली। बताते हैं कि लखनऊ में बैठे पुलिस के कई उच्चाधिकारियों से उसके गहरे ताल्लुकात हैं।

Related Articles

Back to top button