उत्तर प्रदेशराज्य

चौरी-चौरा कांड नहीं पर्व कह‍िए-डॉ. द‍िनेश शर्मा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि चोरी चौरा की घटना ने आजादी के आंदोलन में पूरे देश का वातावरण बदलकर रख दिया था। लोग इस आंदोलन को विस्मृत करते जा रहे हैं। उन शहीदों को भुला चुके हैं जिन्होंने अंग्रेजों की दमनकारी नीति का विरोध करते हुए उग्र प्रदर्शन कर अपनी जान गंवाईं थी। एक चिंगारी ने समूचे देश में आजादी की नई अलख जगा दी थी। इस घटना ने ब्रिटिश साम्राज्य के प्रतीक थाने को ध्वस्त कर अंग्रेजी सत्ता को सीधी चुनौती दी थी। यह घटना आकस्मिक थी। इसे कांड के रूप में नहीं पर्व के रूप में देखा जाना चाहिए।

चौरी-चौरा शताब्दी दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी में शहीद स्मारक पर देश के मान सम्मान की रक्षा के लिए प्राण-न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि सौ साल बाद आज उन शहीदों को नमन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार इसे स्वातंत्रय दिवस के रूप में मना रही है। उप मुख्यमंत्री ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए कई संस्मरण साझा किए। पं.वचनेश त्रिपाठी का भी जिक्र उन्होंने किया। इससे पूर्व डॉ. शर्मा ने रिवर फंट स्थित क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में क्रांतिकारी काला पानी के सजा पाए डॉ. शंकर लाल सिंघल के पुत्र डॉ. बीबी सिंघल पौत्र नितिन सिंघल का सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button