उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका वाड्रा रामपुर पहुंचीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गुरुवार को रामपुर पहुुंच गईं। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक संजय कपूर ने बताया कि वह बिलासपुर के डिबडिबा गांव मेंं किसान नवरीत सिंह के भोज कार्यक्रम में शामिल होंगी।  राष्ट्रीय महासचिव का काफ‍िला मुरादाबाद से गुजरा। इस दौरान उनका स्‍वागत क‍िया गया। राष्ट्रीय महासचिव के साथ क‍िसान नेता राकेश ट‍िकैत के बेटे गौरव ट‍िकैत भी हैं।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गुरुवार को रामपुर पहुंच गईं।

 

रामपुर के क‍िसान नवरीत की गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान मौत हो गई थी। प्रियंका वाड्रा के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। खुफिया तंत्र भी एक्टिव हो गया है। कांग्रेस नेताओं से प्रशासन संपर्क कर जानकारी लेता रहा।

Related Articles

Back to top button