मेरठ में बोले सीएम योगी
स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां मेरठ के सिवालखास पहुंचे। यहां पर प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत आज पेश हुए केंद्रीय बजट से की। योगी ने बजट को देश की 135 करोड़ जनता के लिए लाभकारी बताया। कहा कि चुनाव से पहले लोग अलग बातें करते थे और चुनाव घोषित होने के बाद कुछ और बोलने लगे। डर के कारण प्रत्याशी बदलने लगे। दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब वही देगा जिसमें दम होगा। किसान परेशान था, नौजवान को नौकरी नहीं थी। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री ने सिसौली में भी संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।

सपा की टोपी ही खतरा है
अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही सुरक्षा दे सकती है। कहा कि सुरक्षा के लिए सपा की टोपी ही खतरा है। इस लाल टोपी का रंग ही दंगा, हिस्ट्रीशीटर, राहजनी, किसानों के टयूबवेल से मोटर चोरी करना है। कहा कि आखिर सचिन और गौरव की क्या गलती थी, उन्होंने अपनी बहन से छेड़छाड़ का विरोध ही किया था।