उत्तर प्रदेशराज्य

किसान महापंचायत में पहुंचेंगे नेता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :दिल्ली हिंसा के बाद गाजीपुर बार्डर पर धरना दे रहे भाकियू के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व धरनास्थल से न हटने की घोषणा के साथ ही भावुक  होने के बाद भाकियू का रुख बदल गया है। गुरुवार को दिन में धरना खत्म कराने की बात कहने वाले भाकियू के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने आज दोपहर 12 बजे मुजफ्फरनगर के जीआइसी मैदान में महापंचायत बुलाई है।

पूर्व सांसद तथा राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी नरेश टिकैत की महापंचायत में शामिल होंगे।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के साथ धरना पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत से भेंट करने के बाद अब बड़े नेता मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में भी शामिल होंगे।

घने कोहरे के बीच सुबह 10:30 बजे से किसान मैदान में पहुंचना शुरू हो गए हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। मुख्य मार्गो पर कड़ी निगरानी की जा रही है। चौधरी नरेश टिकैत किसानों के साथ सिसौली से शहर की ओर रवाना होंगे।

पुलिस प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। मैदान को छावनी में तब्दील किया गया है। मुख्य मार्गो पर कड़ी निगरानी की जा रही है।रालोद के राष्‍ट्रीय महासच‍िव जयंत चौधरी के आने की भी चर्चा हैं। महापंचायत को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है।

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली- के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। रातभर गहमागहमी का दौर जारी रहा। आज शक्रवार को मुजफ्फरनगर में नरेश टिकैत ने पंचायत का आयोजन किया है।इसी में आगे रणनीति पर विचार किया जाएगा। शुक्रवार को भी गाजीपुर में किसानों धरना जारी है। प्रशासन भी पसोपेश में है।

इसके पूर्व गुरुवार को दिन में गाजीपुर बार्डर से धरना उठाने की बात कहने वाले चौधरी नरेश टिकैत ने रात को फिर से किसान पंचायत बुलाई और एलान किया कि शुक्रवार को जीआइसी मैदान में पंचायत कर अगला निर्णय लिया जाएगा। गुरुवार शाम को चौधरी नरेश टिकैत ने सिसौली के किसान भवन में कहा कि कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर लगभग दो माह से चल रहा धरना उठा लिया जाएगा।

इसमें चौधरी राकेश टिकैत कह रहे हैं कि कृषि कानूनों को रद न किया गया तो वह आत्महत्या कर लेंगे। चौधरी राकेश टिकैत के इस बयान के बाद सिसौली समेत आसपास के क्षेत्र में असमंजस पैदा हो गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आपात किसान पंचायत बुला ली। इसमें उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिन में 11 बजे सभी लोग मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में जुटेंगे। किसान आंदोलन में आगे की रणनीति पर वहीं निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button