उत्तर प्रदेशराज्य

जीआइसी मैदान पर किसानों की पंचायत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली- के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे धरने को लेकर राजनीति तेज हो गई है। रातभर गहमागहमी का दौर जारी रहा। आज शक्रवार को मुजफ्फरनगर में सुबह 11 बजे से नरेश टिकैत ने पंचायत का आयोजन किया है।

              दिल्‍ली के गाजीपुर बार्डर पर चल रहे किसानों के धरने को लेकर गुरुवार को रातभर गहमागहमी रही। 

इसी में आगे रणनीति पर विचार किया जाएगा। शुक्रवार को भी गाजीपुर में किसानों धरना जारी है। प्रशासन भी पसोपेश में है। 11 बजे बुलाई गई पंचायत में बड़ी संख्‍या में किसानों के पहुंचने की संभावना है। आज गाजीपुर में प्रशासन के साथ किसानों की वार्ता भी हो सकती है। वहीं राकेश टिकैत भी धरना जारी रखने पर अडिग हैं। किसानों की पंचायत को देखते हुए प्रशासन ने भी कमर कस ली है।

इसके पूर्व गुरुवार को दिन में गाजीपुर बार्डर से धरना उठाने की बात कहने वाले चौधरी नरेश टिकैत ने रात को फिर से किसान पंचायत बुलाई और एलान किया कि शुक्रवार को जीआइसी मैदान में पंचायत कर अगला निर्णय लिया जाएगा। गुरुवार शाम को चौधरी नरेश टिकैत ने सिसौली के किसान भवन में कहा कि कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के गाजीपुर बार्डर पर लगभग दो माह से चल रहा धरना उठा लिया जाएगा।

चौधरी टिकैत ने कहा कि रात में गाजीपुर बार्डर पर कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बगैर जांच पूरी हुए यदि गिरफ्तारी की गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में नहीं लेते, लेकिन सरकार ऐसा करने को मजबूर कर रही है।

Related Articles

Back to top button