उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में बनाए गए 11 वैक्सीनेशन सेंटर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :16 जनवरी शनिवार से उत्तर प्रदेश (UP) में कोरोना वैक्सीनेशन (टीकाकरण) शुरू हो जाएगा। इस महा अभियान की शुरूआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के लिए करेंगे। UP में पहले दिन 31,100 हेल्थकेयर वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। इसमें लखनऊ के 1,100 हेल्थकेयर वर्कर्स शामिल हैं।

      लखनऊ में शनिवार को 1100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना है।

पहले चरण में 9 लाख हेल्थ वर्कर्स को लगनी है वैक्सीन

पहले चरण में प्रदेश के 9 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 852 केंद्र बनाए गए हैं। 16 जनवरी को अभियान के पहले दिन 311 केंद्रों पर वैक्सीनेशन होगा। पहले दिन सभी केंद्रों पर 1-1 बूथ होगा। हर एक बूथ पर 100-100 हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगेगी। कुल मिलाकर पहले दिन 31,100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स, दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर्स (पुलिस, स्वच्छता कर्मचारी) को वैक्सीन लगाई जाएगी। तीसरे चरण में 50 वर्ष व कम आयु के बीमार व्यक्ति‍यों को भी वैक्सीन लगेगी।

लखनऊ में इन 11 केंद्रों पर लगेंगे टीके
UP में सबसे अधिक राजधानी लखनऊ में हेल्थकेयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन होना है। यहां 51 हजार हेल्थ वर्कर्स हैं। इसके लिए कुल 61 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि पहले दिन इनमें से 11 केंद्रों पर ही वैक्सीनेशन होगा। पहले दिन 1,100 हेल्थ केयर वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU), संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (SGPGI), डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट, बलरामपुर अस्पताल, वीरांगना अवंती बाई अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माल, इंदिरा नगर अस्पताल, मोहनलालगंज, चिनहट, सहारा हॉस्पिटल, एरा मेडिकल कॉलेज में वैक्सीनेशन होगा।

स्वास्थ्य मंत्री बोले- अभी कुल 11 लाख वैक्सीन है आनी
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट की कोवीशील्ड की 1.20 लाख और को-वैक्सीन की 40 हजार डोज UP को मिल चुकी है। कुल 11 लाख के करीब वैक्सीन मिलेगी। पहले चरण के लिए हर मंडल और जिलों को डोज भेजी जा चुकी है। पहले 9 लाख के करीब हेल्थ वर्कर्स हैं, जिनका रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पहले चरण में उन्हें ही वैक्सीन दी जाएगी। 3 दिन में 9 लाख लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। प्रदेश के 24 करोड़ को वैक्सीनेशन को लेकर आगे की तैयारी का प्लान समय आने पर बताया जाएगा।

Related Articles

Back to top button