उत्तर प्रदेशराज्य

SP के प्रत्याशी अहमद असन व राजेंद्र चौधरी ने किया नामांकन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के दोनों प्रत्याशियों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के उम्मीदवारों पूर्व मंत्री तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी ने विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अखिलेश यादव ने इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा किया।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के उम्मीदवारों पूर्व मंत्री तथा विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी ने विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद चुनाव में प्रत्याशी घोषित करने पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को मुख्यमंत्री को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करानी चाहिए। उन्होंने वैक्सीन का टीका मुफ्त लगाने की मांग दोहराते हुए सरकार की खामोशी पर सवाल भी उठाया।

अखिलेश यादव ने बसपा मुखिया मायावती को जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर जब उनसे पूछा गया कि बसपा तो 2022 में विधानसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि यह तो उनका फैसला है। हमको इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्य पर उन्होंने कहा कि यह लोग तो जहां बुल्डोजर चलने हैं वहां नहीं चला रहे हैं। हर काम में भेदभाव से ऊपर उठ ही नहीं पा रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार किसान के लिए काले कानून लाई है तो उत्तर प्रदेश सरकार किसानों का शोषण कर रही है। विधानसभा चुनाव 2022 में इनको सारे काम का फल मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 बिल्कुल अलग तरह का होगा। जनता तो इनको इनके कामों का अहसास करा देगी।

Related Articles

Back to top button